गोरखपुर, जनवरी 22 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना अंतर्गत मजनू चौकी क्षेत्र के ताजडीह गाँव के पास कौड़िया-जगतबेला मार्ग पर पुलिया के नीचे पानी में एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और परिजनों के अनुसार मृतक की पहचान भण्डारो निवासी दीनबंधु दूबे के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि मृतक अविवाहित थे और 21 जनवरी की सुबह घर से निकले थे, तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...