आजमगढ़, मार्च 31 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। कुशमुलिया में सोमवार सुबह पेट्रोलपंप के पास वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह एक दिन पूर्व घर से निकले थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हटवा खालसा गांव निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र यादव रविवार दोपहर में घर से मेंहनगर बाजार गए थे। देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे। काफी खोजीबन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर कुशमुलिया में स्थित पेट्रोल पंप के समीप उनका शव पड़ा था। पंप संचालक ने प्रधान को इसकी जानकारी दी। खबर मिलने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। बेटे प्रवीण यादव और इंद्रकेश यादव ने बताया कि राजेंद्र शराब के लती थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...