चंदौली, फरवरी 27 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगापुर के झरियवां बस्ती के समीप शुक्रवार को कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दोपहर में घर से किसी काम से निकला था। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बाबूलाल पुत्र शिवप्रसाद मोदनवाल निवासी गंगापुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाबूलाल शुक्रवार को दोपहर बाद घर से निकलकर समीप में स्थित झरियवां बस्ती में गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। युवक को कुएं में गिरने की जानकारी पाकर के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। मृतक की माता महदेई और पिता शिवप्रसाद मोदनवाल सहित भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.