पीलीभीत, अप्रैल 19 -- घर से यजमानी को निकले बुजुर्ग का शव चौथे दिन गेहूं के खेत में लोगों ने संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। तभी एक ग्रामीण ने मामले की सूचना मृतक के घर दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्ज़ा में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कस्बा निवासी 55 वार्षिय सुखलाल श्रीवास्तव पुत्र छोटे लाल नाई का काम करते थे। गांव गंगापुरी में उनकी यजमानी थी। गंगापुरी गांव में होने वाली शादियों में सुखलाल जाते थे। परिजनों के अनुसार गंगापुरी गांव में कई शादियां होने के कारण सुखलाल 14 अप्रैल को घर से वहां गए थे। यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या की चर्चा इसके बाद शनिवार को एक ग्रामीण का सुखलाल की पत्नी धन देवी को जानकारी देते हुए बताया की वह गांव से कुछ दूरी पर नहर के किनारे बेंचे लाल के खेत में पड़े हैं। ज...