कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। घर से दफ्तर या फिर व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जाने को निकले हैं औऱ यदि आपको नरोना चौराहा, मूलगंज से घंटाघर, घंटाघर से हैरिसगंज पुल और टाटमिल से सीओडी पुल तक जाना है तो विशेष तौर पर रात के समय सतर्क रहें। वजह यह है कि हालसी रोड पर बंद किए गए दो अवैध कट को फिर से खोल दिया गया है। यहां पर लगाए गए बैरियर सड़क पर रख दिए गए हैं जो अंधेरे में दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। यही हाल पीएसी गेस्ट हाउस जीटी रोड और फायर स्टेशन के सामने का है। कमोवेश यह हाल घंटाघर से हैरिसगंज के बीच डिवाइडर के कट खोलने से हटाए गए बैरियर को भी सड़क तक पसार दिया गया है। यह भी पढ़ें- हरौनी आरओबी तैयार, फर्राटा भरने के लिए थोड़ा इंतजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...