मिर्जापुर, फरवरी 27 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में बुधवार को घर से निकले दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता किशोर के परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रैकल गांव निवासी 14 वर्षीय किशन कोल पुत्र विजई व 15 वर्षीय घोघिया गांव निवासी रोहित चौहान पुत्र छन्नू दोनों आपस में मित्र हैं। बुधवार की दोपहर किशन बाइक लेकर घर से निकला। उसके बाद वापस नहीं लौटा। पिता विजयी ने बताया कि बेटा किशन घर पर था। तभी उसके मोबाइल रोहित चौहान ने फोन किया। संतनगर बाजार में मिलने के लिए बुलाया। दोनों लोग संतनगर बाजार में मिले। उसके बाद से दोनों लापता हैं। किशन व उसका मित्र रोहित चार दिन पुणे से घर आए हैं। परिजनों ने आस-पास गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को थाने में तहरीर दी। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.