नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Bihar Accident News: बिहार के बांका में बारात जा रहे युवकों पर रफ्तार का कहर टूटा। जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खैरा मोड़ के समीप की बताई जा रही है। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करवा रहे हैं। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बेरमा गांव निवासी राम तांती के पुत्र सुनील तांती की शादी बुधवार को थी। उसके गांव से चिलकौर डुमरिया के लिए बारात निकली थी। बेरमा निवासी ज्योतिष तांती, विकास तांती और मरणी धौनी निवासी मिथिलेश तांती एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने जा रहे थे। तीनों मस्ती के साथ ब...