बलिया, अप्रैल 23 -- बैरिया। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से कमाने के लिए शहर जाने की बात कहकर निकले तीन किशोर कोलकाता में मिल गये हैं। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि 19 अप्रैल को तीनों एक साथ लापता हो गये। इसके बाद हलचल मच गयी तथा खोजबीन होने लगी। काफी प्रयास के बाद जब बच्चों का सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। किशोरों के पास मौजूद मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया तो उसका लोकेशन कोलकाता में मिला। इसके बाद परिवार के लोग जाकर वहां से साथ ले आये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.