घर से निकले किसान का खेत पर मिला शव
हरदोई, मार्च 21 -- माधौगंज। ग्राम चूरापुरवा मजरा हसनपुर ज्योली निवासी 67 वर्षीय किसान रामकृष्ण का शव शनिवार को खेतों पर पड़ा मिला। वह शुक्रवार शाम को घर से खेतों की ओर गए थे। परिजनों ने बताया कि शाम को करीब पांच बजे घर से गए थे। देर रात तक वापसी नहीं हुई तो चिन्ता बढ़ गई। परिवार के लोगों ने ढूंढ़ने का प्रयास किया। शनिवार सुबह खेत पर शव मिला। किसान के दाएं पैर में जंगली जानवर के नोचने के निशान मिले हैं। पैर की हड्डी दिखाई दे रही है। लोगों को आशंका है कि किसी जानवर के हमले से किसान की मौत हुई है। इसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल सुबोध सहित तहसील की टीम जायजा लेने मौके पर पहुंची।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बेटे अखिलेश, सर्वेश और विनोद हैं। परिवार खेती किसानी का काम करता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी जं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.