बांदा, दिसम्बर 16 -- बांदा। जनपद में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर घर से निकले किशोर व किशोरी वापस नहीं लौटे। माता-पिता ने उनकी काफी खोजबीन बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तिंदवारी थाने के प्रेम नगर निवासी इस्लाम ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र फैजान उर्फ गोलू सोमवार को सुबह नौ बजे घर से घूमने के लिए निकला तो वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला। वह अपना मोबाइल भी लिए है, जो बंद है। उधर, मटौंध थाने के इंदिरा पुरवा (दुरेड़ी) निवासी पिता ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे 15 वर्षीय बेटी घर से बैंक में खाता खुलवाने के लिए बांदा गई थी। वह अभी तक नहीं लौटी। खोजने पर भी कहीं पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.