घर से निकली विक्षिप्त युवती संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जून 24 -- काकोरी,संवाददाता। पारा इलाके में मंगलवार शाम घर से निकली मानसिक विक्षिप्त युवती को युवक अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। देर रात घर लौटी युवती ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों संग आरोपी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
घटना की जानकारी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात एक मानसिक विक्षिप्त युवती घर से बिना बताए किसी को निकल गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब पौने 11 बजे घर लौटी। और युवती ने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव के रामू लोधी ने युवती की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसे अपने घर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.