इटावा औरैया, मई 17 -- सैफई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 16 मई की दोपहर करीब तीन बजे घर से बिना बताए चली गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव का ही पृथ्वी उनकी पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। यह भी पढ़ें- घर से किशोरी लापता, नहीं लगा सुराग उन्हें आशंका है कि वही उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...