उन्नाव, अप्रैल 9 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा निवासी एक युवती तीन दिन पहले घर से निकली थी, जिसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। जिस पर पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर गुमशुदगी दर्ज की है।चंपापुरवा निवासी रंजीत सिंह ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी नंदनी 6 अप्रैल को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने बेटी का रिश्तेदारी से लेकर आस पास जानकारी की। पता न चलने पर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुये कोतवाली पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...