बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जाने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने एक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पांच मार्च की शाम खेत जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खेत, गांव और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका।तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि युवती की टेढ़वा उजार के मजरे तुला गांव निवासी अनिल से बातचीत होती थी। युवती और अनिल दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले, जिससे परिजनों की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.