घर से निकली महिला लापता,पति ने थाने में दी तहरीर
शामली, मार्च 8 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। मामले में पति ने थाने में तहरीर देकर तलाश कराने की मांग की है। थाना भवन क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजकुमार पुत्र शिवचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सुनीता 06 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे घर से किसी काम के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी कभी-कभी घर से बिना बताए चली जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती थी, लेकिन इस बार काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी है, जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं।पीड़ित ने पुलिस से अपनी पत्नी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.