घर से निकली महिला की ट्रेन से कटकर मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 20 -- फर्रुखाबाद । नवाबगंज थाना क्षेत्र के महम्मदपुर धनी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव तीन टुकड़ों में बंटा हुआ मिला। यह घटना रेलवे पोल संख्या 155/21 से 155/22 के बीच हुई। शमसाबाद रेलवे स्टेशन के मेट सुरेंद्र सिंह सुबह 5:30 बजे लाइन चेक करने निकले थे। करीब 5:45 बजे उन्होंने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा देखा। सुरेंद्र सिंह ने तत्काल इसकी सूचना शमसाबाद के स्टेशन मास्टर पुतनलाल को दी।स्टेशन मास्टर पुतनलाल ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मेट सुरेंद्र सिंह से घटना के संबंध में पूछताछ की। यह भी पढ़ें- बिजनौर: ननद के यहां रह रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कोहराम घटनास्थल पर आसपास खेतों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.