घर से निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
बदायूं, जून 7 -- उझानी। घर से निकली महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा रेलवे फाटक के पास यह हादसा हुआ। गांव के रहने वाले संजय उर्फ संजू की पत्नी तारावती 40 वर्ष परिवार में कहासुनी होने के बाद घर से निकल गई थीं। परिजनों ने बताया कि तारावती ने शौच जाने की बात कही थी। इसी दौरान बसोमा रेलवे फाटक के पास बरेली से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.