सीवान, फरवरी 15 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी सत्येंद्र पड़ीत की 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे घर से निकली थी मगर फिर अब तक घर वापस नहीं आई। इसको लेकर घर वालों ने आस पड़ोस में तलाश करने के बाद रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया। लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी। जिसके बाद महिला के परिजनों के द्वारा हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर महिला की गुमशुदगी के बारे में बताया गया है। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं व घर से निकलते वक्त हरे रंग की साड़ी एवं कत्थई शाल ओढ़े हुई थी। पुलिस अपने स्तर से महिला का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.