बगहा, फरवरी 10 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के एक गांव से दुकान जाने को निकली फुआ व भतीजी एक साथ लापता हो गयी है। घटना रविवार की दोपहर की है।मामले में लड़कियों के परिजन ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।आवेदन में परिजनों ने बताया है कि फुआ भतीजी एक साथ घर से दुकान जाने को निकली।काफी देर नहीं लौटने पर खोजबीन की गई।कन्तिु दोनो का कही भी अता पता नहीं चला।आवेदन में परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि अपहर्ताओं द्वारा दोनो अपहृत लड़कियों को कही बेच दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.