रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आजाद नगर वार्ड 7 निवासी एक महिला ने बताया कि एक फरवरी की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.