घर से निकलीं दो बच्चियों को पुलिस ने पांच घंटे में खोज निकाला
मुजफ्फर नगर, मई 26 -- थाना चरथावल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत घर से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को सिर्फ पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मोहल्ला साबरी कॉलोनी निवासी नसीर की दो नाबालिग बच्चियां अपनी मां की मारपीट से क्षुब्ध होकर रविवार को घर से कहीं दूर निकल गई थीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने चरथावल पुलिस को सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंसार उल हक हाशमी की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और अन्य संसाधनों की मदद से त्वरित कार्रवाई की। महज 5 घंटे में पुलिस ने बच्चियों को थाना खालापार क्षेत्र के सुजड़ू से सकुशल बरामद कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.