घर से निकला 5 फीट लंबा कोबरा
झांसी, जून 13 -- झांसी। झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बरुआमाफ में उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीण के घर से 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। जिससे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। गांव बरुआमाफ निवासी रूपेंद्र अहिरवार परिवार के साथ घर पर थे। तभी काफी लंबा सांप दिखाई दिया। जिससे वह चीख पड़े। सूचना मिलते ही वन दरोगा अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने करीब 5 फीट लंबे कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर मुक्त कर दिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया कोबरा अत्यंत विषैला था, जिसके चलते ग्रामीणों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.