घर से निकला व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता
रुडकी, मई 19 -- रुड़की। एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी कौशल ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 सितंबर 2025 को उनके पति घर से बाहर निकले थे। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं आए। उनकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आसपास रिश्तेदारी में भी तलाश की लेकिन तब से लेकर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़िता ने पुलिस से पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर से निकला व्यक्ति संदिग्ध हालात में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.