मिर्जापुर, मई 14 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव निवासी 70 वर्षीय गुलाब दस मई की सुबह घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आस-पास गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब परिजनों ने लापता वृद्ध की हलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर लापता वृद्ध की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़ें- महिला श्रद्धालु लापता, शिकायत यह भी पढ़ें- स्कूल जाने के दौरान छात्र लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...