प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- बाघराय थाना क्षेत्र के लाल साहब का पुरवा भाव गांव निवासी राम भारत पटेल का 28 वर्षीय बेटा रामू पटेल 10 अप्रैल की सुबह दस बजे घर से भाव चौराहे जाने की बात कहकर निकला, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक युवक के नहीं लौटने पर परेशान परिजन उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा। जिससे लापता युवक के पिता राम भारत पटेल ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...