लातेहार, जून 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे संतोष प्रसाद के आवास से लगभग चार फीट लंबा अत्यंत विषैला रसेल वाइपर सांप घुस गया। सांप उनकी बेटी के बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही बारेसांढ़ के प्रभारी वनपाल साकेत पांडेय ने अमन और प्रियेश के साथ मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। वनपाल साकेत पांडेय ने बताया कि रसेल वाइपर बेहद विषैला सांप होता है, इसलिए रेस्क्यू के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। सफल रेस्क्यू के बाद सांप को आवासीय क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर डुआरसेनी घाटी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सांप को नुकसान न पहुंचाएं और घर या आसपास सांप दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...