घर से निकला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
सराईकेला, जून 10 -- घर से निकला कोबरा, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत पाखनाडीह गांव निवासी मंटू महतो के घर में लगभग 5 फीट लंबा कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सरायकेला के सर्प मित्र राजा बारिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को मानव बस्ती से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।ग्रामीणों से सर्प मित्र राजा बारिक ने बरसात के मौसम में सतर्क रहने और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। अंधेरे के समय टॉर्च का इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही घर में यदि जमीन पर सोते हैं तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अपील की।फोटो-SKL-9-गोविंदपुर के एक घर में सांप पकड़ते सर्प मित्र।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.