बाराबंकी, अप्रैल 1 -- बाराबंकी। देवा क्षेत्र के मचौटी गांव से गत 17 मार्च को घर से निकला 14 वर्षीय किशोर आज तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो थकहारकर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवा थाना क्षेत्र के मचौटी गांव के रहने वाले दीपू पुत्र मनोहर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र नितेश बीते 17 मार्च को नए कपड़े पहन कर बिना बताए घर से कहीं निकला था। पिता के मुताबिक उसकी मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो उठे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो चिंतित पिता ने स्थानीय देवा थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.