गंगापार, अक्टूबर 4 -- करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा रामपुर (उपरहार) गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र अर्पित कुमार यादव बीते दो अक्तूबर की दोपहर करीब चार बजे घर से बिना बताए अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। अर्पित कक्षा आठ का छात्र है और बगल के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। बेटे के अचानक लापता होने से पिता नीरज कुमार यादव और परिवार के अन्य सदस्य परेशान हैं। परिजनों ने मामले की जानकारी करछना पुलिस को देते हुए तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...