देवरिया, जनवरी 17 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गांधी चौक निवासी अर्पित मिश्र (17) पुत्र ओमप्रकाश मिश्र शुक्रवार को दिन में घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। किशोर के घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और आसपास के इलाकों के साथ ही रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर किशोर के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब किशोर की तलाश में जुट गई है। कोतवाल महेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि एक किशोर घर से निकलकर कहीं चला गया है। मामले में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.