चतरा, फरवरी 17 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पारामातु गांव निवासी मुकेश गंझु ने अपने 17 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के गुमशुदा होने की सूचना लावालौंग थाना में दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन के अनुसार रूपेश कुमार रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर से बाइक संख्या जेएच02बी के6683 को लेकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के गांवों और परिचितों के यहां खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के मुताबिक रूपेश कुमार का रंग सांवला है और उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच है। घटना के समय उसने नीली जींस पैंट और सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहन रखी थी। अचानक लापता होने की इस घटना से परिवार के लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.