नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- कच्चे तेल की कीमतों में मिक्स्ड ट्रेडिंग देखने को मिल रही है। दो दिन तक गिरने के बाद WTI 0.45 डॉलर चढ़कर 96.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.17 डॉलर टूटकर 103.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और बीपीसीएल ने पेट्रोल-डीजल के 4 नवंबर के रेट जारी कर दी हैं। घर से निकलने से पहले आज पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर चेक कर लें। बता दें इस साल ब्रेंट क्रूड की कीमत में 70% से अधिक की उछाल आई है। इस उछाल के पीछे नौ महीने से चल रहा युद्ध है, जिसने फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई को बाधित कर दिया है और ऊर्जा बाजारों को उलट-पुलट कर रख दिया है।पेट्रोल-डीजल के 4 नवंबर के रेट दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। मु...