मुरादाबाद, मार्च 17 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला में घर से बाहर निकलते ही बच्चे पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। जब तक कोई कुछ समझता कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काट कर घायल कर दिया। बच्चे के चीखते ही परिवार के लोग बाहर दौड़े तो कुत्ता बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खागू वाला में मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे भूरा शर्मा का पुत्र राघव 2 वर्ष जैसे ही घर के बाहर निकला तो एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसके चेहरे और हाथ को बुरी तरह काट लिया। बच्चे की चीख सुनते ही परिवार के लोग भागते हुए बाहर आए तो कुत्ता भाग निकला। परिवार के लोग बच्चे को लेकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर करने पर परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.