घर से नाराज होकर रामपुर पहुंची जौनपुर की युवती,जीआरपी ने पकड़ा
रामपुर, जून 21 -- रामपुर। घर से नाराज होकर एक युवती जयपुर हाेते हुए रामपुर पहुंच गई। जीआरपी ने सूचना पर युवती को पकड़ लिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवती को अपने साथ ले गए। जीआरपी ने बताया कि युवती घर से नाराज होकर चली आई थीं। वह जौनपुर की रहने वाली है। जीआरपी प्रभारी ईश्वर चंद अपनी टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवती काफी देर से अकेली बैठी है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और युवती को थाने ले आए। जिसके बाद उसने पूछताछ में बताया कि वह जौनपुर के थाना बदलापुर की रहने वाली है। वह 15 जून को घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। ट्रेन से पहले वह प्रयागराज पहुंची, फिर इसके बाद जयपुर चली गईं। वहां से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली आईं और दिल्ली से रामपुर पहुंच गई। परिजन उसे साथ ले गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.