आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। रानी की सराय थाना की पुलिस ने घर से नाराज होकर निकले 10 साल के बालक को चार घंटे में बरामद कर लिया। सेमरहा गांव निवासी रामसिंह यादव ने पुलिस को सूचना दिया कि उनका 10 वर्षीया पुत्र आरुष सिंह यादव रविवार की सुबह आठ बजे नाराज हो कर कहीं चला गया। उसका पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने खोज अभियान चलाया, चार घंटे बाद बालक को सोनवारा मोड़ से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...