बांदा, अप्रैल 2 -- बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना चिल्ला पुलिस ने घर से नाराज होकर गए 09 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को थाना चिल्ला क्षेत्र के शादीमदनपुर के रहने वाली तारा देवी पत्नी श्रवण कुमार द्वारा थाना चिल्ला पर सूचना दी कि उनका 09 वर्षीय बेटा नीलेश घर से नाराज होकर रात्रि में कहीं चला गया है । चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर टीमों का गठन करते हुए आस पास के लोगों से पूछताछ कर खोजबीन करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है,परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.