इटावा औरैया, जुलाई 27 -- चकरनगर। थाना भरेह के गांव हरौली बहादुरपुर में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के पीछे कारण क्या था परिजन भी नहीं बता रहे हैं। गांव हरौली बहादुरपुर में 20 साल की शिवानी रविवार को शाम चार बजे अपने घर से नाराज होकर चली गई थी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।सोमवार को सुबह करीब 7 बजे प्रधान मनीश दीक्षित ने बताया कि लक्ष्मीनारायण दुबे के पशुबाड़े के नीचे एक पेड़ में लड़की फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन रोते बिलखते पहुंचे। थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी ने छानबीन की और बताया कि खुदकुशी रात को ही किए जाने की संभावना है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन भी घटना के पीछे कारण नहीं बता पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...