गोरखपुर, अप्रैल 10 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाकांटा निवासी दो नाबालिग सहित तीन अल्पसंख्यक समुदाय की किशोरियां बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गायब गईं। मोबाइल पर बात हुई तो लड़कियों ने बताया वे नौकरी करने दिल्ली जा रही हैं। पूछताछ पर लड़कियों ने कुशीनगर के अहिरौली थाने के ग्राम नवापार निवासी अपने सहेली के भाई नसीम अहमद के साथ जाने की बात बताई। गुरुवार दोपहर मामला थाने पहुंचा। परिवार और पुलिस के दबाव में तीनों लड़कियां शुक्रवार दोपहर बाद युवक के साथ थाने लौटी। पूछताछ में लड़कियों ने परिजनों द्वारा बार बार के फटकार व उल्लाहना से नाराज़ होना बताया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.