घर से नाराज होकर गईं दो सगी बहनें
पीलीभीत, मई 26 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनें 22 मई को परिजनों की गैर मौजूदगी में घर से चली गईं। किशोरियां घर से कपड़े, नकदी और अपने शैक्षिक दस्तावेज भी साथ ले गई। परिजनों ने नाते रिश्तेदारी में काफी तलाश किया लेकिन दोनों बहनों का पता नहीं चल सका। परिजनों ने नाराज होकर उनके घर से जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- लापता सहेलियों को पुलिस ने बरामद किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.