संवाददाता, मई 9 -- घर से नाराज होकर कानपुर पहुंची कौशांबी के कोखराज इलाके की किशोरी संग दरिंदगी की गई। इसके बाद 70 हजार रुपये में सौदा कर जबरन उसका विवाह अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दिया गया। कथित तौर पर सात फेरे लेने वाले आरोपी व उसके परिजनों ने भी पीड़िता पर जुल्म करने की सभी हदें पार कर दीं। उसे दासी की तरह रखा गया। बयान के दौरान पीड़ित किशोरी का दर्द सुन पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए। शर्मनाक करतूत में शामिल दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद मीडिया के सामने पेश कर शुक्रवार को सभी का चालान कर दिया गया।घर से नाराज होकर कानपुर पहुंची थी छात्रा कोखराज इलाके की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। 24 मार्च 2026 को वह परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वापस नहीं लौटी तो दूसरे दिन उसके पिता ...