गोरखपुर, जून 3 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र स्थित छताईं पुल से मंगलवार को एक युवती ने आमी नदी में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र की हरनहीं चौकी अंतर्गत सैरों गांव निवासी राजेश यादव की 21 वर्षीय पुत्री नीलू यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमवार रात घर में किसी बात को लेकर नीलू ने अपने छोटे भाई को डांटते हुए मार दिया था। इसके बाद पिता ने उसे फटकार लगाई थी। इस बात से आहत होकर वह रात भर नाराज रही और भोजन भी नहीं किया। यह भी पढ़ें- घर से नाराज युवती ने आमी नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव मंगलवार सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकली और छताईं स्थित आमी नदी पुल पर पहुंची और रेलिंग पर ...