शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- खुदागंज। घर से निकले युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। मृतक खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ीपुर भोपत निवासी कुलबन्त गंगवार 29 पुत्र नत्थू लाल है। मृतक बरेली में प्रापर्टी डीलर के आफिस में काम करता था। शनिवार को कुलवंत अपने घर पर था। शाम को वह बाइक लेकर घर से निकला। बाइक को उसने गांव कसरक रेलवे फाटक और रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग के किनारे रेलवे ट्रेक से कुछ दूर खड़ा कर दिया। अनुमान है देर शाम उधर से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आ गया। रात साढ़े दस बजे गुजरी एक्सप्रेस के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को रेलवे लाइन किनारे पुल के पास अज्ञात शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.