घर से नगदी समेत पांच लाख का सामान ले भागे चोर, केस
रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कुम्हार टोली चून्ना भट्टा चौक के समीप के रहने वाले विजय प्रजापति के बंद घर से चोरों ने नगदी समेत करीब पांच लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी विजय प्रजापति को तब हुई, जब 21 जून को उनकी पुत्री प्रीति घर पहुंची। इस संबंध में विजय प्रजापति ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। विजय प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 16 जून को श्रद्धाक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राउरकेला गए थे। 21 जून को उनकी पुत्री घर पर गई थी। किरायेदार के पास उनके घर की चाबी थी। उससे लेकर उनकी पुत्री दरवाजा खोलकर घर के भीतर गई तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा पड़ा था। अलमीरा में रखे सारे जेवरात गायब थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.