सहरसा, मार्च 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा पंचायत अंतर्गत पचलख गांव में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बगल के कमरे में सो रहे थे। अधूरे मकान में दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर चोर आंगन फांदकर अंदर घुस गए और ट्रंक व बक्से का ताला तोड़ दिया। चोरों ने एक लाख रुपये नगद, सोने की बाली, नकमुन्नी, चांदी की चेन एवं पायल चोरी कर ली। बताया गया कि पीड़ित ने एक दिन पूर्व भैंस बेचकर रुपये घर में रखे थे। सुबह बच्चों ने बक्सा टूटा देखा तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.