घर से नगदी चोरी कर फरार
फरीदाबाद, जून 20 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के करुणा नगर में घर से नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, करुणा नगर, मवई रोड निवासी सुमन सरदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर में दीवारों पर पुट्टी का काम चल रहा था। उनकी मां दुकान पर थीं। इसी दौरान उनकी मां ने घर में मौजूद एक युवक बृजनेश को अलमारी खोलने की कोशिश करते हुए देख लिया। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। कुछ समय बाद अलमारी की जांच की तो उसमें रखे करीब 20 हजार रुपये गायब मिले। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़ी पुल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.