नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक निवासी शुभम नारायण को अपने बेटे का ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में दाखिला कराना था। वह मेडिकल कागजात तैयार कराने के लिए 11 अप्रैल को जिला अस्पताल गए थे। इस बीच उनकी पत्नी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो घर की रजिस्ट्री के कागजात, ढाई लाख रुपये, बेटे के बैंक के कागजात और गहने गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रवि प्रकाश सिंह रैकवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...