फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 7 -- मोहम्मदाबाद l एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के लापता होने तथा जेवर और नगदी साथ ले जाने के मामले में कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 15 वर्षीय पुत्री छह मई 2026 को दोपहर लगभग दो बजे पड़ोस में भैंस खोलने के लिए गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन किए जाने पर जानकारी मिली कि पड़ोसी गांव का एक युवक कथित रूप से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि घर में रखी सोने की झुमकी, सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कमर करधनी तथा लगभग 10 हजार रुपये की नगदी भी गायब है। यह भी पढ़ें- खेतों की ओर गई किशोरी को किया अगवा उन्होंने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मामले में जल्द कार्रवाई ...