रांची, जून 2 -- रांची। प्रमुख संवाददाता सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड में रहने वाले अनिल गुप्ता के आवास से चोरों ने नगदी, लैपटॉप और मोबाइल फोन की चोरी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि शनिवार को रात में वे पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह जब वे नींद से जगे तो कमरे में रखे स्थान से मोबाइल फोन, लैपटॉप और पत्नी का हैंड बैग गायब पाया। गायब हैंड बैग में 30 हजार रुपये नगद समेत अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंद पड़े मकान से जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...