मुजफ्फरपुर, मई 3 -- सकरा। केशोपुर गांव के वार्ड आठ में एक घर से गुरुवार की रात चोरों ने नकद 50 हजार और चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी किसान महेश राय ने पुलिस को बताया कि सभी लोग घर में सो रहे थे। खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 50 हजार नकद, चार लाख के गहने और मोबाइल की चोरी कर ली। बताया कि 6 मई को पुत्री की शादी तय है। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मकान में ताला बंद कर मुंबई गए दंपति के घर लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- दीवार फांदकर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.