हरदोई, फरवरी 19 -- शाहाबाद। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में गुरुवार को एक घर से पांच हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरिता यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें अपनी नाक की बाली गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद जब बाली नहीं मिली तो उन्होंने घर के अन्य सामान की जांच की। इस दौरान घर में रखे 5 हजार रुपये नकद और संदूक में रखे कीमती जेवरात भी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही सरिता यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना जिस तरीके से हुई है, उससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.